तंजानिया के अब्दुल रज्जाक गुरनाह को मिला साहित्य का नोबेल

तंजानिया के अब्दुल रज्जाक गुरनाह को मिला साहित्य का नोबेल विख्यात लेखक एवं उपन्यासकार अब्दुल रज्जाक गुरनाह को 2021 के लिए साहित्य विभाग में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

तंजानिया के विख्यात लेखक एवं उपन्यासकार अब्दुल रज्जाक गुरनाह ने 2021 का साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हासिल किया है। इस बात की घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने की है।

नोबेल पुरस्कार के रूप में एक स्वर्ण पदक एवं 10 मिलीयन स्वीडिश क्रोनर दिए जाते हैं जिसकी कीमत लगभग 1.14 मिलियन अमेरिकी डॉलर होती है। नोबेल पुरस्कार गुरुवार को स्वीडिश अकादमी द्वारा दिए गए जिसमें गुरनाह की उपनिवेशवाद के प्रभाव एवं संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के बारे में समझौता न करने और करुणामय पैठ का हवाला दिया गया।

वर्तमान समय में इंग्लैंड में रह रहे अब्दुल रज्जाक गुरनाह का जन्म जंजीबार में हुआ था। वह कैंट विश्वविद्यालय में उत्तर औपनिवेशिक साहित्य के प्रोफेसर के रूप में सेवा देते रहे हैं तथा अब रिटायर हो चुके हैं। अब्दुल रज्जाक ने 10 से अधिक उपन्यास लिखे हैं उनकी कई लघु कथाएं भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

1994 में प्रकाशित उनके विख्यात उपन्यास पैराडाइस के लिए उन्हें दुनिया भर में सराहा गया और विश्व स्तर पर पहचान मिली अब्दुल रज्जाक गुरनाह को अपने इस उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार गुरनाह को अधिकारिक रूप से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले एक समारोह में औपचारिक रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि 10 दिसंबर प्रख्यात वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की सालगिरह है। अल्फ्रेड नोबेल की 10 दिसंबर 1896 में मौत हो गई थी। नोबेल पुरस्कार उनकी इच्छानुसार और वसीयत के कारण दिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles