ISCPress

भारतीय सेना ईरान और रूस के साथ मिलकर करेगी हिन्द महासागर में अभ्यास

भारतीय सेना ईरान और रूस के साथ मिलकर हिन्द महासागर में सैन्य अभ्यास करेगी। उत्तरी हिन्द महासागर में ईरान और रूस के बीच हो रहे सैन्य अभ्यास में भारतीय जल सेना भी हिस्सा लेगी इस खबर की पुष्टि करते हुए ईरान जल सेना के प्रमुख एडमिरल अमीर हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा कि उत्तरी हिन्द महासागर में आज से शुरू हुए इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में रूसी सेना हमारे साथ जुड़ेगी वहीं भारतीय सेना भी इस साल इस अभ्यास में भाग ले रही है।

ईरान की जल सेना के प्रमुख एडमिरल अमीर हुसैन ने कहा कि उत्तरी हिन्द महासागर में होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य सामूहिक सुरक्षा और एक दूसरे का सहयोग और आपसी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इस अभ्यास में पिछले साल चीन की जल सेना ने हिस्सा लिया था।

भारत इस अभ्यास में पहली बार हिस्सा ले रहा है इस साल चीन अपने नव वर्ष के कारण इस अभ्यास में हिस्सा नहीं ले रहा है लेकिन वह नव वर्ष कार्यक्रम खत्म होने के बाद इस अभ्यास में शामिल हो जाएगा।

ईरान जल सेना प्रमुख एडमिरल अमीर हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा कि इस साल इस सैन्य अभ्यास का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना का इस में शामिल होना है भारतीय जलसेना क्षेत्र की एक शक्तिशाली एवं ताक़तवर फ़ौज है उसका इस अभ्यास में भाग लेना ईरान और हिंदुस्तान दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version