मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025
थाईलैंड में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स 2025 के भव्य समारोह में मेक्सिको की 25 वर्षीय फातिमा बॉश ने दुनिया भर की 121 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत मेक्सिको के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह देश की चौथी मिस यूनिवर्स विजेता बनी हैं और तबास्को राज्य से संबंध रखने वाली पहली ईसाई महिला हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान फातिमा बॉश ने आत्मविश्वास, गरिमा और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, चाहे वह ईवनिंग गाउन राउंड हो, कैटवॉक हो या मंच पर दिए गए उत्तर। उनके पहनावे, प्रस्तुति और सधी हुई संवाद क्षमता ने जजों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।
फाइनल राउंड में फातिमा ने डेनमार्क, नाइजीरिया, थाईलैंड और वेनेज़ुएला की प्रतियोगियों के साथ टॉप-5 में जगह बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी थी। निर्णायक क्षण तब आया जब जजों ने अंतिम प्रश्न पूछा। अपने जवाब में फातिमा ने कहा, “मेरी ज़िंदगी के तीन स्तंभ हैं: आत्मविश्वास, हौसला और प्रेम।” उनका सरल, भावपूर्ण और प्रेरणादायक उत्तर दर्शाता है कि वे न केवल सुंदरता बल्कि सोच और संवेदनशीलता में भी आगे हैं। इसी उत्तर ने उन्हें दुनिया की नई मिस यूनिवर्स का ताज दिला दिया।
भारत की ओर से राजस्थान की मैनिक विश्वकर्मा ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रारंभिक राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन दुर्भाग्य से वे टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं। फिर भी उनके प्रयासों को सराहा गया और भारतीय दर्शकों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया।
फातिमा बास की जीत ने मेक्सिको में खुशी की लहर पैदा कर दी है और उन्हें देश की नई प्रेरणादायक आइकन के रूप में देखा

