ISCPress

यूक्रेन में अमेरिका के जैविक हथियार, चीन ने की जांच की मांग

यूक्रेन में अमेरिका के जैविक हथियार, चीन ने की जांच की मांग

रूस और यूक्रेन के विध्वंसक युद्ध में उलझे हुए हैं इसी बीच अमेरिका पर यूक्रेन को जैविक हथियार बनाने के लिए आर्थिक सहायता के आरोप लग रहे हैं।

रूस ने दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान यहाँ जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं जिनके पीछे अमेरिका का हाथ है। रूस के इस दावे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है जिस पर अमेरिका ने पलटवार करते हुए कहा है कि रूस झूठी अफवाह फैला रहा है। पुतिन खुद इस तरह के गैरकानूनी काम करते आए हैं।

अमेरिका पर आरोप लगाते हुए रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन सरकार के पूर्ण समर्थन से अमेरिका गुप्त सैन्य जैविक कार्यक्रम चला रहा है। रूसी सरकार ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारी सेना ने सैन्य जैविक कार्यक्रम के स्पष्ट साक्ष्य जुटाए हैं।

रूस के इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चीन ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जून में कहा है कि रूस के आरोप बेहद गंभीर है, इसकी हर स्तर पर जांच होनी चाहिए। अगर अमेरिका वास्तव में इस प्रकार के काम कर रहा है तो उस पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने रूस के दावों पर पलटवार करते हुए कहा है कि अमेरिका ने कभी भी जैविक हथियार कार्यक्रम नहीं चलाए हैं और ना ही भविष्य में ऐसा कोई कार्यक्रम चलाया जाएगा। ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका ऐसी किसी प्रयोगशाला का समर्थन भी नहीं करता है। अमेरिकी दूत ने आरोप लगाया कि यूक्रेन में रूस खुद रासायनिक एवं जैविक हथियारों का उपयोग कर रहा है।

बता दें कि इस से पहले अमेरिका 8 मार्च 2022 को स्वीकार किया कि यूक्रेन में ‘जैविक अनुसंधान सुविधाएँ’ (Biological Research Facilities) हैं। अमेरिका के राजनीतिक मामलों के राज्य की अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नुलैंड ने कहा था कि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि इन सुविधाओं को रूसी सेना अपने कंट्रोल में ले सकती है। इसलिए वह यूक्रेन के साथ मिल कर इस पर काम रहे हैं, ताकि जैविक अनुसंधान सुविधाओं को रूसी सेना के हाथ में जाने से रोका जा सके।

Exit mobile version