ISCPress

फ़्रांस , 11 पाकिस्तानी गिरफ्तार 180 फर्जी बैंक एकाउंट खोल की मनी लॉन्ड्रिंग

फ़्रांस , 11 पाकिस्तानी गिरफ्तार 180 फर्जी बैंक एकाउंट खोल की मनी लॉन्ड्रिंग धोखाधड़ी और ठगी के मामले में फ़्रांस पुलिस ने 11 पाकिस्तानी लोगों को गिरफ्तार किया है।

फ्रांस की पुलिस ने जिन 11 लोगो को धोखाधड़ी और ठगी के मामले में बंदी बनाया है सभी का संबंध पाकिस्तान से बताया जा रहा है। बंदी बनाए गए सभी लोगों पर जाली दस्तावेजों और मनी लॉन्ड्रिंग के साथ-साथ बैंक धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

डीडब्ल्यू न्यूज वेबसाइट के अनुसार, फ्रांसीसी पुलिस ने सभी को राजधानी पेरिस के आसपास के इलाकों से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों के खिलाफ 2020 से जांच शुरू की गई थी और जांच शुरू होने के एक साल से अधिक वक्त बाद सभी को गिरफ्तार किया गया है।

फ़्रांस पुलिस ने 11 पाकिस्तानियों के इस ग्रुप पर जाली दस्तावेज बनाने, जाली दस्तावेज के बलबूते जाली कंपनियां बनाने, धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग करने और बैंक के साथ धोखाधड़ी जैसे आरोप में माला दर्ज जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सभी पाकिस्तानियों ने जाली दस्तावेज के जरिए 180 बैंक अकाउंट खोले। इनमें से अधिकतर बैंक अकाउंट को जाली कंपनियों के नाम पर बनाया गया था। इस नेटवर्क ने 2019 से 2021 तक गैर कानूनी तरीके से 41 मिलियन यूरो की मनी लॉन्ड्रिंग भी की है।

जर्मनी की समाचार वेबसाइट डीडब्ल्यू के अनुसार, पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 287 जाली दस्तावेज जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल यह लोग जाली कंपनी और जाली बैंक एकाउंट बनाने के लिए किया करते थे। पुलिस ने 40 बैंकों से एक मिलियन यूरो की रकम भी जब्त कर ली है। वहीं गिरफ्तारी के वक्त इन लोगों से एक लाख 34 हजार यूरो की नकद रकम बरामद की गई।

फ़्रांस पुलिस इस नेटवर्क के लोगों के अलावा भी कुछ तहकीकात कर रही है। फ्रांस और यूरोपीय मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से कवर किया है।

Exit mobile version