जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि इस संकट के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं।
पिस्टोरियस के अनुसार, हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने की स्थिति यूरोप ने नहीं बनाई बल्कि यह समस्या ट्रंप की नीतियों के कारण पैदा हुई हैं।
हालांकि, यूरोप इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के दोबारा खुलने में रुचि रखता है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि जलडमरूमध्य के खुलने से यूरोपीय देशों को लाभ होगा। बता दें कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है।
इसके बंद होने से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
पिस्टोरियस ने कहा कि इस संकट का समाधान सभी के हित में है।
अमेरिका और ट्रंप को लेकर जर्मनी के रक्षा मंत्री का बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

