Site icon ISCPress

इटली ने 2027 में यूक्रेन को नाटो की मदद पर जताई आपत्ति

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो (NATO) के सदस्य देशों के बीच यूक्रेन को अगले वर्षों में दी जाने वाली सहायता को लेकर सहमति नहीं बन सकी। मंगलवार शाम, अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले हुई बैठक में सदस्य देश 2027 में यूक्रेन को 80 अरब डॉलर की सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हो पाए।

हमारे सूत्रों के अनुसार, इटली ने 2027 के लिए प्रस्तावित इस सहायता पैकेज का विरोध किया, जिसके कारण समझौता नहीं हो सका।

जर्मन अखबार फ्रैंकफुर्टर आल्गेमाइने साइटुंग की रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो देशों के बीच मतभेद मुख्य रूप से यूक्रेन को भविष्य में दी जाने वाली सहायता की समय-सीमा को लेकर हैं।

हालांकि, नाटो के अधिकांश सदस्य उस मसौदे का समर्थन कर रहे हैं जिसमें वर्ष 2026 के लिए यूक्रेन को 70 अरब यूरो की सैन्य सहायता, हथियार, प्रशिक्षण और अन्य सहयोग देने की बात कही गई है।

शुरुआती मसौदे में यह भी प्रस्ताव था कि 2027 में सहायता का स्तर कम से कम 2026 के बराबर रखा जाएगा, लेकिन इटली ने इस प्रतिबद्धता का विरोध किया, जिससे यह मुद्दा अधर में लटक गया।

इस बीच अमेरिका ने भी उस वाक्यांश को शामिल करने पर आपत्ति जताई जिसमें यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा को “अटूट रूप से जुड़ा हुआ” बताया गया था।

अब अंतिम मसौदे में केवल इतना कहा गया है कि “यूक्रेन ट्रांस-अटलांटिक सुरक्षा में योगदान देता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन को लेकर नाटो देशों के बीच दीर्घकालिक सैन्य और आर्थिक समर्थन पर चर्चा जारी है।

Exit mobile version