अमेरिका का वादा ,रूस से लड़ने में यूक्रेन की मदद करेंगे
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है और रूस और यूक्रेन के बीच आखिरकार युद्ध शुरू हो ही गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है जिसके बाद राजधानी कीव समेत कई शहरों में रूसी सेना ने मिसाइल हमले शुरू करते हुए भारी गोलीबारी भी की।
रूस के इस कदम की वैश्विक नेताओं ने आलोचना की है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी यूक्रेन के अपने समकक्ष को मदद का वादा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका यूक्रेन की मदद करेगा। बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमलो की निंदा करते हुए कहा कि मैं रूस के इस अकारण और अनुचित हमले की निंदा करता हूं।
बाइडन ने कहा कि मैंने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का उल्लेख किया। मुझ से वैश्विक नेताओं ने यूक्रेन के लोगों के साथ और रूस की आक्रामकता के खिलाफ स्पष्ट रूप से बोलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन और यूक्रेन की जनता की मदद करना जारी रखेंगे।
रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करने के लिए बाइडन जी 7 के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमलों को उकसावे वाली हरकत एवं अकारण बताते हुए कहा कि इसके लिए रूस को जवाब देना होगा। पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। लोगों की मौत और भारी तबाही के लिए सिर्फ और सिर्फ रूस जिम्मेदार होगा। अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ एकजुट होकर निर्णयायक रूप से इसका जवाब देगा। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।

