Site icon ISCPress

ताइवान के आसपास 20 चीनी लड़ाकू विमानों ने किया गश्त

ताइवान के आसपास 20 चीनी लड़ाकू विमानों ने किया गश्त

मंगलवार को चीनी सेना ने ताइवान के आसपास अपने कई लड़ाके और युद्धपोत भेजे।

समाचार सूत्रों के अनुसार ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि द्वीप के चारों ओर चार युद्धपोत और 20 चीनी लड़ाकू विमानों को गश्त करते हुए देखा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों की तरह स्थिति की महारत और अपनी मिसाइल और वायु इकाइयों की तैयारी के बारे में बात की।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और द्वीप पर उनका स्वागत करने वाले ताइवान के वरिष्ठ अधिकारियों की यात्रा के बाद वरिष्ठ चीनी अधिकारियों ने बार-बार अमेरिका और ताइवान के अलगाववादियों को “वन चाइना” के सिद्धांत की अनदेखी करने की चेतावनी दी है। चीन की चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंची थी।

ताइवान को लेकर अमेरिकी रुख से चीन बुरी तरह बौखलाया हुआ है। पेलोसी से पहले करीब 25 वर्षों में किसी भी अमेरिकी राजनयिक ने ताइवान की उच्च स्तरीय यात्रा नहीं की थी। पेलोसी अमेरिका में एक वरिष्ठ राजनेता हैं और वर्षों से कई मोर्चों पर चीन की आलोचना करती आ रही हैं। अमेरिका ने 1970 से वन चाइना पॉलिसी को मान्यता दे रखी है जिसके तहत ताइवान चीन का हिस्सा माना जाता है लेकिन पीठ पीछे वह इस द्वीपीय देश के साथ अनौपचारिक संबंध और रणनीति रखता है।

चीन को लगता है कि वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक की ताइवान में उपस्थिति अमेरिकी की ओर से द्वीपीय देश की स्वतंत्रता के लिए किसी प्रकार की मदद को इंगित करती है। ताइवान के मीडिया सूत्रों के मुताबिक ताइवान के रक्षा मंत्रालय को चीनी गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाने को कहा गया है। ताइवान ने कॉम्बैट एयर पेट्रोल्स, नौसेना के जहाजों, एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम्स को तैनात किया है।

संयोग से पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीनी सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। इससे पहले 51 चीनी युद्धक विमानों की पहचान की गई थी। चीनी निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक को ताइवान के मिसाइल परीक्षण स्थल पर भी देखा गया था।

Exit mobile version