Site icon ISCPress

सूडान ने इस्राईल पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया

सूडान की सेना के संयुक्त स्टाफ प्रमुख यासिर अब्दुलरहमान अल-अत्ता ने कहा है कि उनकी सेना पूरे देश में पूर्ण विजय की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि सेना के पास ऐसे संसाधन और योजनाएँ हैं जिनकी मदद से वह कोर्दोफ़ान और दारफुर क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित बना सकती है।

अल-अता ने आरोप लगाया कि सूडान इस समय उन ताकतों से लड़ रहा है जो देश में अशांति फैलाना चाहती हैं। उनके अनुसार, इस्राईल और उससे जुड़े कुछ गुप्त तत्व सूडान के खिलाफ साज़िशों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सूडानी सेना इन प्रयासों का मुकाबला कर रही है और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले सूडानी पत्रकार मोहम्मद साद कामिल ने भी कहा था कि पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और इस्राईल के प्रभाव में काम करने वाला अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसे कदमों का समर्थन करता है जो सूडान में अस्थिरता बढ़ा सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष ने देश में गंभीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

Exit mobile version