Site icon ISCPress

यमन की सेना ने सऊदी अरब के भीतर चार सैन्य अभियान चलाए

यमन की सेना ने सऊदी अरब के भीतर चार सैन्य अभियान चलाए

यमन की सेना सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों में लगातार अपने सैन्य अभियानों को अंजाम दे रही है। इन अभियानों के ज़रिए सऊदी अरब को भारी नुक़सान पहुंचाने का दावा किया गया है।

ईरानी समाचार एजेंसी फार्स की अंतरराष्ट्रीय समाचार सेवा के अनुसार, यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने गुरुवार शाम घोषणा की कि यमन की सेना ने सऊदी अरब की सीमा के भीतर चार सैन्य अभियान चलाए हैं।

याह्या सरीअ ने बताया कि पहले अभियान के तहत सऊदी अरब के वित्तीय केंद्र (सऊदी फाइनेंशियल सेंटर) को आज तड़के निशाना बनाया गया। इसके बाद गुरुवार शाम को भी इस केंद्र पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही चेतावनी दी कि उक्त केंद्र यमन की सेना के निशाने पर बना रहेगा।

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे अभियान में पूर्वी सऊदी अरब स्थित पेट्रोकेमिकल कंपनी ‘अल-सदफ’ को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि, तीसरे अभियान के दौरान यमन की सेना ने खमीस मुशैत एयरबेस पर हमला किया, जिसमें उसे काफी नुक़सान पहुंचा है।

याह्या सरीअ के अनुसार, चौथे अभियान में रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यमन की सशस्त्र सेनाओं ने निशाना बनाया और हमला अपने लक्ष्य पर लगा।

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यमन की सेना उसे ऐसा सबक़ सिखाएगी, जिसे वह कभी नहीं भूल सकेगा।

उन्होंने निवेश कंपनियों और निवेशकों को भी चेतावनी दी कि वे तत्काल सऊदी अरब छोड़ दें और किसी सुरक्षित देश में चले जाएं।

Exit mobile version