Site icon ISCPress

ट्रंप ने फिर ईरान को धमकी देकर बातचीत के लिए मजबूर करने का प्रयास किया

ट्रंप ने फिर ईरान को धमकी देकर बातचीत के लिए मजबूर करने का प्रयास किया

 अमेरिका के राष्ट्रपति (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए बातचीत के लिए दबाव बनाने की कोशिश की है। मंगलवार तड़के रेडियो कार्यक्रम “जॉन फ़्रेडरिक्स शो” में दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान बातचीत की मेज़ पर नहीं आता, तो उसे “गंभीर परिणाम” भुगतने पड़ सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है।

ईरान के “परमाणु ठिकानों” के पूर्ण विनाश का का दावा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आज तड़के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Truth Social पर एक संदेश में दावा किया कि “मिडनाइट हैमर” नामक सैन्य अभियान से ईरान में “परमाणु” से जुड़े सभी ठिकानों का पूरी तरह विनाश हो गया है।

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा: “ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ ईरान में परमाणु धूल से संबंधित ठिकानों का पूर्ण और संपूर्ण विनाश था। इसी कारण, उनके अवशेषों को बाहर निकालना एक लंबी और कठिन प्रक्रिया होगी।”

अपने संदेश में आगे उन्होंने मीडिया, खासकर CNN पर तीखा हमला किया और उन पर अमेरिकी पायलटों की उपलब्धियों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा 

“फेक न्यूज़ सीएनएन और अन्य भ्रष्ट मीडिया नेटवर्क और प्लेटफ़ॉर्म हमारे महान पायलटों को वह श्रेय देने से इनकार करते हैं जिसके वे हकदार हैं—हमेशा उन्हें छोटा दिखाने और अपमानित करने की कोशिश में—हारने वाले!!!”

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नज़रें अब ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। अगर ईरान इस पर कड़ा जवाब देता है, तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। वहीं, यदि बातचीत की कोई नई पहल होती है, तो यह लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Exit mobile version