Site icon ISCPress

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने की इच्छा व्यक्त की

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने की इच्छा व्यक्त की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए साक्षात्कार में दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता वार्ता प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “वह निश्चित रूप से बातचीत में शामिल हैं। हाँ, मेरा मानना है कि उनके प्रति काफी सम्मान है।”

उन्होंने वार्ता प्रक्रिया में सुप्रीम लीडर की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार ईरान के नेता बातचीत की प्रक्रिया को मंजूरी दे रहे हैं और “ऐसा लगता है कि हमारे संबंध काफी अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।”

ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी के विषय में ट्रंप ने कहा कि यह नाकेबंदी सितंबर तक जारी रह सकती है, लेकिन उन्हें इसकी संभावना कम लगती है। उनका मानना है कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके आदेश पर लागू की गई ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी अमेरिका में परंपरागत रूप से 7 सितंबर को मनाए जाने वाले लेबर डे तक जारी रह सकती है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है कि यह संभव है, लेकिन मुझे इसकी संभावना कम लगती है। मेरा मानना है कि हम इस स्थिति को संभाल सकते हैं। मुझे लगता है कि मामला अपेक्षाकृत जल्दी सुलझ जाएगा।”

ट्रंप ने, जिनके बारे में कई मीडिया संस्थानों का मानना है कि उनका इज़रायल के प्रधानमंत्री के साथ मतभेद चल रहा है, न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर कहा कि उनकी इज़रायली प्रधानमंत्री के साथ तीखी बातचीत हुई थी। उन्होंने लेबनान के साथ जारी तनाव और संघर्ष पर भी नाराज़गी व्यक्त की।

ट्रंप ने कहा, “नेतन्याहू और लेबनान के बीच लगातार जारी संघर्ष मुझे चिंतित और परेशान करता है।”

बता दें कि, इस साक्षात्कार सुप्रीम लीडर” के तौर पर आयतुल्लाह मुजतबा ख़ामेनेई का उल्लेख है, जबकि उनसे पहले सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात में कहा था मैं डोनाल्ड ट्रंप को बातचीत के लायक़ नहीं समझता।

Exit mobile version