Site icon ISCPress

प्रतिबंधों के कमजोर पड़ने के डर से अमेरिका का ईरानी एयरलाइनों के खिलाफ डराने-धमकाने का अभियान

प्रतिबंधों के कमजोर पड़ने के डर से अमेरिका का ईरानी एयरलाइनों के खिलाफ डराने-धमकाने का अभियान

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने “नहाद-ए-आबराहे मुदीरियत-ए-खलीज-ए-फ़ार्स” पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कई बार कंपनियों और सरकारों को ईरानी एयरलाइनों के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग को लेकर चेतावनी दी है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कल रात एक बयान जारी कर ईरान की उस कानूनी संस्था पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जो हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री आवागमन के लाइसेंस जारी करने और उसके नियमन की ज़िम्मेदार है। साथ ही देशों और कंपनियों को चेतावनी दी गई कि ईरानी एयरलाइनों के साथ व्यापार को सुगम बनाने हेतु किसी भी प्रकार का सहयोग प्रतिबंधित है।

इसके बाद बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक संदेश में लिखा कि ईरान की प्रतिबंधित एयरलाइनों के साथ किसी भी प्रकार का लेन-देन कंपनियों और देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में ला सकता है।

उन्होंने लिखा:

“विदेशी सरकारों को सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियाँ इन विमानों को जेट ईंधन, लैंडिंग शुल्क या रखरखाव जैसी कोई सेवा प्रदान न करें।”

बेसेंट ने आज गुरुवार को भी कंपनियों और सरकारों को हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने के बदले ईरान को शुल्क देने के विषय में चेतावनी देते हुए, ईरान की दो प्रतिबंधित एयरलाइनों पर लगे प्रतिबंधों की याद दिलाई।

उन्होंने कहा:

“हम इन दोनों ईरानी एयरलाइनों की लैंडिंग परमिट, ईंधन आपूर्ति और टिकट बिक्री तक पहुँच भी बंद कर देंगे।”

अमेरिकी वित्त मंत्री ने इन दोनों एयरलाइनों के नामों का उल्लेख नहीं किया, लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल ने याद दिलाया कि “ईरान एयर” और “माहान एयर” पर वॉशिंगटन पिछले 15 वर्षों से प्रतिबंध लगाए हुए है।

अमेरिकी वित्त मंत्री के ये संदेश, ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरान के साथ सहयोग करने से कंपनियों और देशों को डराने-धमकाने के अभियान का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह उस समय हो रहा है जब अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपने युद्ध संबंधी उद्देश्यों को हासिल करने में असफल रही है।

कई विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण अमेरिका की प्रतिबंध व्यवस्था को गंभीर रूप से कमजोर कर सकता है या उसे पूरी तरह ध्वस्त भी कर सकता है।

Exit mobile version