Site icon ISCPress

साउथ सुपरस्टार विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तमिलनाडु में नए युग की शुरूआत

साउथ सुपरस्टार विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तमिलनाडु में नए युग की शुरूआत

तमिलनाडु की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय के साथ टीवीके के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। वहीं, प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और फिल्म निर्देशक एसए चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं, बहुत खुश हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं। आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है।”

विजय की कैबिनेट में फिलहाल नौ मंत्री बनाए गए हैं। विजय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बना हुआ है।

टीवीके चीफ ने कहा कि तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. प्रशासन में आने के बाद ही सही मायने में स्थिति और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन मैं ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं।

मैं इस राज्य की हर महिला को आश्वस्त करता हूं कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नशे की लत से प्रभावित लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। हम उन्हें बचाने और उनका पुनर्वास करने तथा एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने नशीली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा, ‘मैं लोगों के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाऊंगा। तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद विजय ने कहा, ‘यह एक नई शुरुआत है। वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक न्याय का एक नया युग अब शुरू होता है।

Exit mobile version