न्यूयॉर्क में नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक लोग गिरफ़्तार
न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि गुरुवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन इलाके में इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों के दौरान 100 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तार किए गए लोगों में कई जाने-माने चेहरे और स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
गिरफ़्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में अमेरिकी अभिनेत्री सुसान सारंडन भी शामिल थीं। उन्होंने फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे अन्य लोगों के साथ मिलकर ईस्ट 39वीं स्ट्रीट के चौराहे पर फर्स्ट एवेन्यू को जाम कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के सदस्य ची ओसे और परिषद की एक अन्य सदस्य अलेक्सा एविलेस भी उन दर्जनों लोगों में शामिल थीं, जिन्हें दोपहर करीब एक बजे ईस्ट 39वीं स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू के चौराहे से हिरासत में लिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 100 से अधिक थी।
न्यूयॉर्क के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस चुनाव की उम्मीदवार डारियालिज़ा एविला शॉवेलियर भी गिरफ़्तार किए गए लोगों में शामिल थीं। प्रदर्शनकारी रास्ते भर “फ़िलिस्तीन को आज़ाद करो” और “बीबी नेतन्याहू, युद्ध अपराधी को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगा रहे थे।
यूएन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया
इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण की शुरुआत होते ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बैठक से बाहर निकल गए। ये पहला अवसर नहीं है जब यूएन में नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया गया है। ग़ाज़ा नरसंहार के बाद भी यूएन में उनके भाषण के समय उनका बायकाट किया जा चुका है।

