Site icon ISCPress

फ्रांस में नए सिरे से विरोध प्रदर्शनों की आशंका, 70 हजार पुलिसकर्मियों और सेना की तैनाती

फ्रांस में नए सिरे से विरोध प्रदर्शनों की आशंका, 70 हजार पुलिसकर्मियों और सेना की तैनाती

फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों की नई लहर की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फ्रांस के अधिकारी शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शनों से पहले सुरक्षा उपायों को मज़बूत कर रहे हैं, ताकि पिछले सप्ताहांत हुई अशांति की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या पिछले शनिवार की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक होगी। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायता के लिए सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है और सैनिकों की तैनाती भी की गई है।

फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए 70 हज़ार पुलिसकर्मियों की तैनाती

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने आगामी विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए 70 हज़ार पुलिसकर्मियों, हेलीकॉप्टरों और बख्तरबंद वाहनों की तैनाती की घोषणा की है।

फ्रांस की वामपंथी और ग्रीन पार्टियों ने संयुक्त रूप से राज्य परिषद में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंधों को गैरकानूनी बताया है। छात्रों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के संगठनों ने ज़ोर देकर कहा है कि, राष्ट्रपति के साथ बैठक के बावजूद वे विरोध प्रदर्शनों और रैलियों को जारी रखेंगे।

फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों से पहले पेरिस के व्यापारियों ने दुकानों की सुरक्षा के लिए उठाए क़दम

फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने सप्ताहांत में संभावित रैलियों और विरोध प्रदर्शनों से पहले विशेष सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। पेरिस में दुकानदारों और व्यवसायियों ने अपनी दुकानों तथा शोरूम की कांच की खिड़कियों और सामने के हिस्सों को लकड़ी के तख्तों से ढक दिया है, ताकि विरोध प्रदर्शनों के दौरान संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Exit mobile version