Site icon ISCPress

अमेरिका की सैन्य शक्ति भी उसे ईरान के सामने कोई सफलता नहीं दिला सकी: गार्जियन

अमेरिका की सैन्य शक्ति भी उसे ईरान के सामने कोई सफलता नहीं दिला सकी: गार्जियन

कई महीनों की तनातनी और संघर्ष के बाद भी अमेरिका अब तक ईरान को हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य दोबारा खोलने के लिए मजबूर करने में बुरी तरह जूझ रहा है; ऐसे में उसकी दूसरी मांगें — जैसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव को समाप्त कराना — पूरी होना तो और भी दूर की बात दिखाई देती है।

कार्नेगी फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य क्रिस्टोफर चीविस ने शुक्रवार को गार्डियन में प्रकाशित अपने लेख में लिखा कि इस युद्ध के प्रभाव से हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही प्रभावित हुई है, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की घरेलू लोकप्रियता घटी है और वैश्विक अर्थव्यवस्था भी गंभीर खतरे के दायरे में आ गई है।

इस विश्लेषक का कहना है कि मुख्य समस्या यह है कि एक ओर ट्रंप बातचीत का दावा करते हैं, लेकिन व्यवहार में उन्होंने लगभग पूरी तरह सैन्य और आर्थिक दबाव की नीति पर ही भरोसा किया है। जबकि अधिक व्यावहारिक रास्ता यह हो सकता है कि तेहरान को ऐसी गारंटी और प्रोत्साहन दिए जाएं, जो इतने प्रभावशाली हों कि वह वॉशिंगटन के साथ समझौता करने का जोखिम उठाने को तैयार हो सके — और यह सब ईरान की लाल रेखाओं तथा उसकी मूल चिंताओं का सम्मान करते हुए किया जाए।

विश्लेषण में यह भी कहा गया है कि वॉशिंगटन जितना अधिक सैन्य दबाव बढ़ाएगा, तेहरान उतना ही अधिक इस निष्कर्ष पर पहुंचेगा कि अपनी मजबूत प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना — जिसमें जलडमरूमध्य पर सापेक्ष नियंत्रण कायम रखना भी शामिल है — उसकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

Exit mobile version