Site icon ISCPress

ईरान के मीनाब स्कूल पर हुए वहशियाना हमले पर जवाब देने से बचते दिखे सेंटकॉम कमांडर

ईरान के मीनाब स्कूल पर हुए वहशियाना हमले पर जवाब देने से बचते दिखे सेंटकॉम कमांडर

ईरान के मीनाब शहर में एक स्कूल पर हुए भीषण हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर इज़रायल और अमेरिका की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। हमले में निर्दोष छात्राओं, बच्चों और नागरिकों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद पूरे विश्व में अमेरिका और इज़रायल की चौतरफ़ा आलोचना हुई।

इस हमले को मानवाधिकार संगठनों और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने “वहशियाना कार्रवाई” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

इसी बीच स्काई न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार Mark Stone ने अमेरिकी सेंटकॉम कमांडर से इस घटना को लेकर तीखे सवाल किए। पत्रकार ने पूछा कि आखिर कब तक अमेरिकी अधिकारी “जांच जारी है” कहकर जवाबदेही से बचते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्काई न्यूज़ की टीम स्वयं मीनाब में मौजूद रही है और वहां किसी मिसाइल अड्डे या सैन्य ठिकाने के होने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

रिपोर्ट के अनुसार, जब पत्रकार ने लगातार सवाल पूछे और जांच पूरी होने की समय-सीमा जाननी चाही, तब सेंटकॉम कमांडर ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय वहां से हटने की कोशिश की। बताया गया कि उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों की सहायता से पत्रकारों से दूरी बना ली, जिससे इस मामले को लेकर संदेह और अधिक गहरा गया।

घटना के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मांग की है कि इस हमले की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच कराई जाए और यदि नागरिकों तथा बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है, तो जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कार्रवाई हो। आलोचकों का कहना है कि युद्ध और संघर्ष की स्थिति में भी स्कूलों और आम नागरिकों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों का खुला उल्लंघन है।

Exit mobile version