Site icon ISCPress

रूस का कीव पर व्यापक मिसाइल हमला, यूक्रेन की वायु रक्षा पूरी तरह विफल

रूस का कीव पर व्यापक मिसाइल हमला, यूक्रेन की वायु रक्षा पूरी तरह विफल

यूक्रेनी मीडिया ने बुधवार तड़के बताया कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 30 रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद राजधानी में कई शक्तिशाली विस्फोट हुए।

हम भीषण मिसाइल हमले का सामना कर रहे हैं: ज़ेलेंस्की

कीव में हुए भीषण विस्फोटों के कुछ घंटों बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि राजधानी कीव रूस के घातक मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनी है।

ज़ेलेंस्की ने कहा, “अब तक की जानकारी के अनुसार, रूस के व्यापक हमले में कीव शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में 44 लोग घायल हुए हैं, जबकि दुखद रूप से 17 लोगों की मृत्यु हो गई है। मैं मृतकों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपने पश्चिमी सहयोगी देशों से वायु रक्षा सहायता बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा,

“यदि हमारे पास बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाले इंटरसेप्टर उपलब्ध होते, तो आज कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे साझेदार समझें कि इन प्रणालियों की आपूर्ति में देरी या उन्हें उपलब्ध कराने में अनिच्छा का सीधा परिणाम ऐसे भारी जनहानि और व्यापक तबाही के रूप में सामने आता है।”

यूक्रेन एक भी मिसाइल नहीं इंटरसेप्ट नहीं कर पाया।

यूक्रेन की वायु सेना ने स्वीकार किया कि, कीव पर रूस के रातभर चले हमलों के दौरान वह एक भी रूसी मिसाइल को रोकने में सफल नहीं हो सकी। इन हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की सूचना है।

ब्रिटिश समाचार पत्र द टेलीग्राफ के अनुसार, रूस ने कीव पर अपने सबसे घातक हमलों में से एक में 115 ड्रोन और 28 उच्च गति वाली मिसाइलें दागीं। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए राजधानी कीव के सात अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया।

Exit mobile version