Site icon ISCPress

जार्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी अड्डे, ईरानी मिसाइलों से तबाह

जार्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी अड्डे, ईरानी मिसाइलों से तबाह

बुधवार तड़के मध्य पूर्व से कई महत्वपूर्ण घटनाओं की खबरें सामने आईं। ईरानी समाचार एजेंसी फ़ार्स और कुछ अन्य क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों के अनुसार, जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों तथा अमेरिकी हितों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया।

अमेरिकी वायु रक्षा को पार कर अमेरिकी अड्डे पर मिसाइल गिरने का दावा

रिपोर्टों के मुताबिक, जॉर्डन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइलों से हमला किया गया। इराकी मीडिया साबिरीन न्यूज़ ने एक तस्वीर प्रकाशित करते हुए दावा किया कि एक ईरानी मिसाइल सीधे अमेरिकी अड्डे पर आकर गिरी। इसके अलावा एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें दावा किया गया कि ईरानी मिसाइलें अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली को भेदते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचीं।

बहरीन में भीषण विस्फोटों की खबर

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार तड़के बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों और अन्य अमेरिकी हितों पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले किए गए, जिनके कारण कई जोरदार विस्फोट हुए।

बहरीन में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर ड्रोन हमले का दावा

फ़ार्स न्यूज़ ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे बहरीन में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर ईरानी ड्रोन के हमले का बताया जा रहा है।

कुवैत में कई विस्फोटों की आवाज़ें

अरब मीडिया के अनुसार, बुधवार तड़के कुवैत में कई भीषण विस्फोट हुए, जिनसे एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील केंद्र में आग लग गई।

कताइब हिज़्बुल्लाह की अमेरिका और इस्राईल को चेतावनी

इराकी संगठन कताइब हिज़्बुल्लाह के सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि ईरान के खिलाफ़ नया युद्ध शुरू किया गया, तो इराक़ी प्रतिरोध समूह तुरंत जवाबी कार्रवाई करेंगे।

Exit mobile version