होर्मुज़ में नियमों का उल्लंघन करने पर दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया, चार टैंकर तुरंत वापस पलटे: आईआरजीसी
आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर कहा कि आज तड़के दो तेल टैंकर, इस भ्रम में कि वे अमेरिकी सेना के हवाई सुरक्षा कवच के तहत हमारे द्वारा घोषित मार्ग के बजाय किसी गैर-घोषित मार्ग से गुजर सकते हैं, हमारी चेतावनियों की अनदेखी करते हुए असुरक्षित और अवैध मार्ग पर आगे बढ़े। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई, जिससे वे रुक गए। वहीं चार अन्य तेल टैंकरों ने तुरंत अपना मार्ग बदल लिया और वापस लौट गए।
आईआरजीसी ने कहा कि पिछली रात अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कथित भ्रामक बयान के जवाब में सभी शिपिंग कंपनियों और बीमा कंपनियों के मालिकों को सूचित कर दिया गया था कि, वे सेंटकॉम की घोषणाओं पर भरोसा न करें। जिन लोगों ने उन दावों पर विश्वास किया और दुर्घटना का शिकार हुए हैं, उनसे इस बारे में पूछा जा सकता है।
आईआरजीसी की नौसेना ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना द्वारा जहाज़ों को दिए जाने वाले कथित अवैध आदेशों और हस्तक्षेपों का जवाब अवश्य दिया जाएगा और उन्हें बिना प्रतिक्रिया के नहीं छोड़ा जाएगा।
“और विजय केवल अल्लाह की ओर से है, जो अत्यंत शक्तिशाली और तत्वदर्शी है।”
होर्मुज़ जलडमरूमध्य श से आवाजाही केवल हमारे समन्वय से ही संभव है: आईआरजीसी
आईआरजीसी का दावा है कि सेंटकॉम झूठा प्रचार कर रहा है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और शिपिंग कंपनियाँ अमेरिकी सुरक्षा के साथ बिना किसी समस्या के वहाँ से गुजर सकती हैं।

