कुवैत और बहरीन में कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं
कुछ समाचार स्रोतों का दावा है कि कुवैत और बहरीन में कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं। इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ने भी पुष्टि की है कि पूरे देश में चेतावनी सायरन बजाए गए।
खोरमूज के आसमान में MQ-9 ड्रोन मार गिराया गया
ईरानी इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि, आज तड़के अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद, ईरान की नई वायु रक्षा प्रणाली ने बुशेहर प्रांत के खोरमूज क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक MQ-9 ड्रोन को निशाना बनाकर मार गिराया।
“धौंस और जबरन वसूली का दौर समाप्त हो चुका है: क़ालीबाफ़
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा कि अमेरिका ने 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) के कई प्रमुख प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उनके अनुसार मुख्य उल्लंघन इस प्रकार हैं:
1- होरमुज़ जलडमरूमध्य में ईरान से संबंधित व्यवस्थाओं का उल्लंघन।
2- ईरान के विरुद्ध लगातार और अधिक सैन्य हमलों की धमकियाँ।
3- ईरान के दक्षिणी क्षेत्रों पर हमला।
4- ईरान के तेल निर्यात से जुड़े प्रतिबंधों को फिर से लागू करना।
5- इस्राईली शासन द्वारा लेबनान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाइयों को जारी रखना।
क़ालिबाफ़ ने कहा, “धौंस, दबाव और ब्लैकमेल का दौर अब समाप्त हो चुका है। इन तरीकों से आपको कोई सफलता नहीं मिलेगी। हम पीछे हटने या अपने रुख़ से समझौता करने वाले नहीं हैं।”

