Site icon ISCPress

यमन के अल-जौफ़ प्रांत में सऊदी टोही ड्रोन को मार गिराया गया

यमन के अल-जौफ़ प्रांत में सऊदी टोही ड्रोन को मार गिराया गया

यमन की सेना ने अल-जौफ़ प्रांत के आसमान में एक सऊदी ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने एक बयान जारी कर अल-अल-जौफ़ में सऊदी अरब के एक टोही ड्रोन को मार गिराए जाने की जानकारी दी।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा:

“ईश्वर की कृपा से यमनी सशस्त्र बलों ने दुश्मन सऊदी अरब के एक सशस्त्र टोही ड्रोन, CH-4 को उस समय मार गिराया, जब वह अल-जौफ प्रांत के ख़ब व अल-शअफ़ ज़िले के आसमान में शत्रुतापूर्ण गतिविधियां कर रहा था। इस ड्रोन को उपयुक्त हथियार के माध्यम से निशाना बनाकर गिराया गया।”

सऊदी ड्रोन को मार गिराने में यमनी वायु रक्षा की सफलता

यमनी सशस्त्र बलों ने देश की वायु रक्षा द्वारा एक सऊदी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने की जानकारी दी है। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, यमनी सशस्त्र बलों ने सऊदी अरब के एक “विंग लूंग-2” जासूसी ड्रोन को मार गिराने की घोषणा की।

सऊदी समर्थित भाड़े के लड़ाकों के ठिकाने “वैध लक्ष्य” हैं: यमन

यमन के एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र ने सऊदी समर्थित भाड़े के लड़ाकों के जमावड़ों और उनके ठिकानों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला जारी रखने पर जोर दिया। अल-मयादीन की रिपोर्ट के आधार पर एक वरिष्ठ यमनी सैन्य सूत्र ने कहा:
“यमनी सशस्त्र बलों के हमले भाड़े के लड़ाकों से जुड़े कमांडरों और उनके जमावड़ों पर केंद्रित हैं तथा लक्ष्यों का चयन सटीक ख़ुफ़िया जानकारी और परिचालन संबंधी सूचनाओं के आधार पर किया जाता है।”

Exit mobile version