क़ालिबाफ़ की अमेरिका को कड़ी चेतावनी: “हमला करोगे तो कड़ा जवाब भी मिलेगा
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने अमेरिका के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अमेरिका अब तक यह नहीं समझ पाया है कि दबाव की राजनीति और वादाखिलाफ़ी अब बिना कीमत चुकाए संभव नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यदि हमला करोगे, तो उसका जवाब भी मिलेगा। बेवजह हाथ-पैर मत मारो, क्योंकि इससे तुम और अधिक संकट में फँसोगे। होर्मुज़ जलडमरूमध्य केवल ‘ईरानी व्यवस्था’ के तहत ही खोला जाएगा, अमेरिकी धमकियों के आधार पर नहीं।”
इसके साथ ही ईरानी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने कई अहम घटनाओं की जानकारी दी है।
बहरीन में फिर धमाके
समाचार सूत्रों के अनुसार, बहरीन में एक बार फिर कई विस्फोट हुए हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पाँचवें बेड़े (Fifth Fleet) के मुख्यालय को ईरान के हवाई हमले का निशाना बनाया गया है।
कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइलें
अरबी समाचार स्रोतों के अनुसार, ईरानी मिसाइलें कुवैत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर गिरी हैं। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियाँ इन मिसाइलों को रोकने में असफल रहीं।
अमेरिकी ठिकानों पर लगातार विस्फोट
समाचार एजेंसियों के मुताबिक, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर कई विस्फोट होने की खबरें सामने आई हैं।

