Site icon ISCPress

मिसाइल सिटी क्षेत्रीय समीकरण बदल देगी… अब हम न युद्ध की स्थिति में रहेंगे, न शांति की: क़ालिबाफ़

मिसाइल सिटी क्षेत्रीय समीकरण बदल देगी… अब हम न युद्ध की स्थिति में रहेंगे, न शांति की: क़ालिबाफ़

ईरान की संसद (मजलिस-ए-शूरा) के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने कहा है कि ईरानी सेना द्वारा हाल ही में जिस मिसाइल सिटी का खुलासा किया गया है, वह क्षेत्र के रणनीतिक समीकरणों को बदल देगी। क़ालिबाफ़ ने रविवार को कहा कि ईरानी सेना द्वारा प्रदर्शित मिसाइल सिटी क्षेत्र के रणनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव लाने वाली है। क़ालिबाफ़ ने कहा कि मिसाइल सिटी का खुलासा केवल कोई तकनीकी या रक्षा क्षेत्र की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के रणनीतिक समीकरणों में बदलाव का प्रतीक है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:

“हम अब न युद्ध की स्थिति में रहेंगे और न ही शांति की।”

क़ालिबाफ़ ने स्पष्ट शब्दों में आगे कहा कि ईरान को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिका बातचीत करना चाहता है या युद्ध। यदि अमेरिका ईरान की सात तार्किक शर्तों को स्वीकार करता है, तो समझौते का रास्ता खुला हुआ है। इसी संदर्भ में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रज़ाई ने भी पिछले मंगलवार को अमेरिका से अपील की थी कि वह ईरान की ओर से निर्धारित सात शर्तों को स्वीकार करे और उनके सामने झुक जाए।

इसके अलावा, ईरानी संसद के अध्यक्ष ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि इस बार अमेरिकी कोई ग़लती करते हैं, तो युद्ध का भौगोलिक दायरा ईरानी सशस्त्र बलों की ताकत और उनकी इच्छा के अनुसार निर्धारित होगा। क़ालिबाफ़ ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयानों और उनकी अभद्र भाषा की आलोचना करते हुए कहा कि ये बयान ईरान की संप्रभुता के सामने अमेरिका की गहरी हताशा को दर्शाते हैं।

उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया, जो धमकियों के डर से सैन्य बंकरों में जा छिपे हैं। उन्होंने कहा कि महान देशों का अपमान करने के बजाय उन्हें फारस की खाड़ी में अपनी रणनीतिक विफलता के बारे में सोचना चाहिए।

ईरान ने नई रणनीतिक मिसाइल सिटी का किया खुलासा

इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान की एयरोस्पेस फोर्स से संबंधित एक नई रणनीतिक मिसाइल सिटी का खुलासा किया गया था। इस मौके पर ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने इस मिसाइल सिटी का दौरा किया। उनके साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मजीद मूसवी भी मौजूद थे। इस दौरान ईरानी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख ने एयरोस्पेस फोर्स की नवीनतम उपलब्धियों, उसकी सामरिक और युद्ध संबंधी तैयारियों तथा सैन्य क्षमता का जायजा लिया।

इस दौरे के दौरान एक और नई सैन्य क्षमता से जुड़ा खुलासा भी किया गया, जिसे ईरान की ओर से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Exit mobile version