क्षेत्रीय देशों की अमेरिका और इस्राइल के साथ भागीदारी का ईरान देगा कड़ा जवाब: अराक़ची
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए साफ़ साफ़ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा: क्षेत्रीय देशों की अमेरिका और इस्राइल के साथ भागीदारी का ईरान कड़ा जवाब देगा।
अब्बास अराक़ची ने अपने सऊदी समकक्ष से बातचीत में कहा कि अमेरिका और इस्राइल की किसी भी आक्रामक कार्रवाई, अथवा क्षेत्रीय देशों द्वारा उनके साथ किसी भी प्रकार की भागीदारी या सहयोग का ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएँ दृढ़ और परिस्थितियों के अनुरूप जवाब देंगी।
उन्होंने कहा कि, ऐसी किसी भी दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई से उत्पन्न होने वाले सभी परिणामों की पूरी ज़िम्मेदारी उसके कारण बनने वाले पक्षों पर होगी।
अमेरिका की किसी भी दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं: तेहरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख और तुर्किये के विदेश मंत्री से टेलीफोन पर बातचीत में अमेरिका की सेना की किसी भी संभावित दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई के प्रति चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि, इस्लामी गणराज्य ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा तथा किसी भी आक्रमण का निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि, अमेरिका द्वारा किए गए अवैध हमलों के स्रोतों पर ईरान की रक्षात्मक कार्रवाई किसी भी दृष्टि से क्षेत्रीय देशों पर हमला नहीं मानी जाएगी। क्षेत्रीय देशों का कानूनी, धार्मिक और नैतिक दायित्व है कि वे अमेरिका और इस्राइली शासन को अपने क्षेत्र तथा सुविधाओं का उपयोग ईरान पर हमला करने के लिए न करने दें।
असैन्य और बुनियादी ढाँचे से जुड़े ठिकानों पर हमले, संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है: अराक़ची
ईरान के विरुद्ध समुद्री नाकेबंदी जारी रखना तथा उसके सैन्य, असैन्य और बुनियादी ढाँचे से जुड़े ठिकानों पर हमले करना स्पष्ट आक्रामक कार्रवाई है और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। ईरान अपने वैध आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करेगा।

