बहरीन के प्रतिनिधि की बेबुनियाद बातों पर ईरान का पलटवार: आपको जवाबदेह होना होगा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इस्लामी गणराज्य ईरान के प्रतिनिधि ग़ुलाम हुसैन दरज़ी ने बहरीन के प्रतिनिधि के बेबुनियाद दावों को ख़ारिज करते हुए कहा कि, क्षेत्र के कुछ देशों ने अमेरिका की आक्रामकता को सुविधाएं और समर्थन देकर अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन किया है।
ईरान ने बहरीन के बेबुनियाद आरोपों को ख़ारिज किया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के प्रतिनिधि ने बहरीन के प्रतिनिधि के बेबुनियाद आरोपों को ख़ारिज किया। उन्होंने कहा कि, बहरीन के प्रतिनिधि द्वारा बेबुनियाद आरोप ऐसे समय में दोहराए जा रहे हैं, जब ज़मीनी हक़ीक़त पूरी तरह स्पष्ट है और ये देश सच्चाई को छिपा नहीं सकते।
उन्होंने आगे कहा कि फारस की खाड़ी के देशों, जिनमें बहरीन भी शामिल है, ने ईरान के ख़िलाफ़, अमेरिकी आक्रामकता को सुविधाएं प्रदान करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया है और उन्हें अपने इन कार्यों के लिए जवाबदेह होना होगा।
अमेरिकी-इस्राईली आक्रमण के दौरान 5,000 से अधिक निर्दोष लोग मारे गए: ईरान
ईरानी प्रतिनिधिके अनुसार के दावे के अनुसार अमेरिकी-इस्राईली आक्रमण के दौरान 5,000 से अधिक निर्दोष लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्रूर युद्ध के दौरान 5,000 से अधिक निर्दोष लोगों की जान गई है, जिनमें 254 बच्चे और 251 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमलावरों के व्यापक और अंधाधुंध हमलों में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। इनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान, पुल, अस्पताल, परिवहन व्यवस्था और ऊर्जा नेटवर्क शामिल हैं।
अमेरिका को ईरान पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं: ईरानी प्रतिनिधि
ग़ुलाम हुसैन दरज़ी ने कहा कि अमेरिका और इस्राईली शासन ने ईरान के ख़िलाफ़ बिना किसी औचित्य के आक्रामक युद्ध शुरू करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुलेआम उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा परिषद के कुछ पश्चिमी सदस्य हमलावरों के साथ तालमेल करके क्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने और पीड़ित तथा हमलावर की भूमिकाओं को उलटने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान के प्रतिनिधि ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह ईरान पa

