Site icon ISCPress

ईरान के मिनाब स्कूल पर हमला जानबूझकर किया गया था: रिपब्लिकन सांसद

ईरान के मिनाब स्कूल पर हमला जानबूझकर किया गया था: रिपब्लिकन सांसद

अमेरिका के केंटकी राज्य के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करके ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ नेता को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार सेवा के अनुसार, थॉमस मैसी ने अमेरिकी रक्षामंत्री मंत्री पीट हेगसेथ के ख़िलाफ़ आठ अनुच्छेदों वाला महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। इसमें ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध तथा यमन और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हमलों में उनकी भूमिका को आधार बनाते हुए उन्हें पद से हटाने और बर्ख़ास्त करने की मांग की गई है।

अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा में बुधवार को अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए मतदान किया जाएगा। यह क़दम ईरान युद्ध के परिणामों को लेकर बढ़ती आलोचनाओं और मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद उठाया गया है।

इस महाभियोग प्रस्ताव के प्रमुख आरोपों में से एक यह है कि हेगसेथ ने युद्ध के दौरान आम नागरिकों की मौतों को कम करने से संबंधित कानूनों की अनदेखी की। इस संदर्भ में ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले का भी उल्लेख किया गया है।

अमेरिकी कांग्रेस के सांसद ने प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव पेश करते हुए ईरान के मिनाब स्कूल में हुए नरसंहार के बारे में कहा:

इस प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में मारे गए लोगों के संबंध में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 156 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जान चली गई। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में नागरिकों के मरने वालों की संख्या 170 से अधिक बताई गई है।

मैसी ने तर्क दिया है कि, यदि हेगसेथ अपने पद पर बने रहते हैं, तो वे अमेरिकी संविधान के लिए लगातार ख़तरा बने रहेंगे और उनका कार्यकाल एवं आचरण इस पद से जुड़ी कानूनी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है।

Exit mobile version