Site icon ISCPress

अराक़ची का जर्मन चांसलर को जवाब: अब कोई रेड लाइन नहीं होगी

अराक़ची का जर्मन चांसलर को जवाब: अब कोई रेड लाइन नहीं होगी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने एक संदेश जारी कर ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध के परिणामों को लेकर जर्मन चांसलर के बयानों का जवाब दिया। अराक़ची ने जर्मन चांसलर के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने निजी अकाउंट से लिखा:

“जब पिछले साल अमेरिका और इस्राईल के ईरान पर हवाई हमले शुरू हुए थे, तब मिस्टर मर्ज़ ने इन हमलों का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि, वे यूरोप का गंदा काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “100 अरब यूरो उस भीषण और विनाशकारी प्रहार की तुलना में कुछ भी नहीं हैं, जो ईरान के शक्तिशाली सशस्त्र बल उन लोगों पर करेंगे, जो हमारे राष्ट्र पर हमला करने का साहस करेंगे।”

अराक़ची ने अंत में स्पष्ट शब्दों में कहा, “अब कोई रेड लाइन नहीं होगी।”

उल्लेखनीय है कि जर्मन चांसलर ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राईल द्वारा थोपे गए युद्ध के गंभीर आर्थिक परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा था कि पिछले आठ महीनों में ऊर्जा की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण यूरोपीय कंपनियों और उपभोक्ताओं पर 100 अरब यूरो से अधिक का आर्थिक बोझ पड़ा है।

Exit mobile version