कंपनी किपलर ने बताया है कि पिछले दिन हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार जहाज़ों की आवाजाही पर नज़र रखने वाली कंपनी किपलर के आंकड़ों के अनुसार, हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही में बहुत कमी आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले शनिवार को केवल पाँच मालवाहक जहाज़ जरूरी सामान लेकर हुर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रे थे, जबकि पिछले दिन इस क्षेत्र से एक भी जहाज़ नहीं गुज़रा। इसके विपरीत, पिछले सप्ताह की शुरुआत में 31 जहाज़ इस जलडमरूमध्य से गुज़रे थे।
इससे पहले इस्राईल के चैनल 13 ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि 60 दिन बीत जाने के बावजूद अमेरिका ईरान के साथ किसी समझौते तक नहीं पहुँच सका है, यहाँ तक कि बातचीत की शुरुआती शर्तों पर भी सहमति नहीं बनी है।
इस चैनल ने कहा कि युद्ध भड़काना, उसे खत्म करने की तुलना में कहीं ज्यादा आसान है।
इस इस्राईली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 दिन बाद भी ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, बातचीत की शुरुआती शर्तें भी तैयार नहीं की गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुर्मुज़ जलडमरूमध्य अभी भी बंद है और इस मामले में ट्रंप की कोशिशें नाकाम रही हैं।

