Site icon ISCPress

सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई का बयान “शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा”

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई की ओर से जारी एक नए बयान में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया है कि उनके खून का बदला लेना पूरे राष्ट्र की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उनके बयान में कहा गया कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मौजूद “आज़ाद लोग” इस मिशन के अलग-अलग हिस्सों को पूरा करेंगे।

बयान में दिवंगत नेता को संबोधित करते हुए कहा गया, “हे अत्याचार के शिकार और गौरवशाली शहीद, आज हम नम आंखों और टूटे दिल के साथ आपको अंतिम विदाई दे रहे हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि आपके विचारों और आपके दिखाए रास्ते की रक्षा करेंगे तथा हर कठिनाई का डटकर सामना करेंगे।”

बयान में आगे कहा गया कि शहीदों के मार्ग पर चलते हुए अल्लाह के वादों और विश्वास को बनाए रखा जाएगा तथा किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे।

आयतुल्लाह मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई के बयान में कहा गया कि “हम आपके पाकीज़ा खून और इन दोनों युद्धों में शहीद हुए सभी लोगों के खून का बदला अपराधियों से लेंगे। यह बदला हमारे राष्ट्र की मांग है और इसे निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा।”

संदेश में कहा गया है कि इस अपराध के जिम्मेदार लोगों की पूरी सूची मौजूद है और उन्हें अपने किए का परिणाम भुगतना होगा। साथ ही कहा गया कि यह प्रक्रिया किसी एक व्यक्ति या मौजूदा अधिकारियों पर निर्भर नहीं है।

बयान के अंत में कहा गया कि “हम रहें या न रहें, यह लक्ष्य पूरा होगा और दुनिया भर के स्वतंत्र लोग इस मिशन के विभिन्न हिस्सों को जल्द ही अंजाम देंगे।”

Exit mobile version