Site icon ISCPress

ईरान की चेतावनी, हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो इलाक़े का कोई देश सुरक्षित नहीं रहेगा

तेहरान : ईरान के खातमुल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अमेरिका जैसे बाहरी देश को हुर्मुज़ जलडमरूमध्य में दखल देने की अनुमति नहीं देगा। इसे ईरान की “अटूट लाल रेखा” बताया गया है।

ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया धमकियों के अनुसार ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे अर्थात इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जाता है, तो ईरानी सशस्त्र बल पूरे क्षेत्र के उन सभी महत्वपूर्ण ठिकानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएंगे, जो अब तक सुरक्षित हैं। उनका दावा है कि हमले इतने व्यापक और विनाशकारी होंगे कि उन ठिकानों का नामोनिशान तक नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई में केवल बराबरी का जवाब नहीं देगा, बल्कि उससे कहीं अधिक ताकतवर और व्यापक हमला करेगा। ईरानी प्रवक्ता के अनुसार, ईरानी सेना की कार्रवाई पहले से अधिक तीव्र और विनाशकारी होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान का राष्ट्र कभी झुकने वाला नहीं है और यदि उस पर हमला हुआ, तो आक्रामक पक्ष को उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

Exit mobile version