Site icon ISCPress

ईरान का इंकार, लेकिन अमेरिका ने फिर जताई वार्ता शुरू होने की संभावना

तेहरान : अल जज़ीरा के अनुसार, अमेरिकी चैनल एबीसी न्यूज़ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के वार्ताकार शनिवार को ओमान में फिर से बातचीत शुरू करेंगे।

अधिकारी ने दावा किया कि कुछ मुद्दों के समाधान और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ईरान ने अमेरिकी पक्ष से संपर्क किया है।

हालाँकि, इससे कुछ घंटे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने अमेरिका के साथ बातचीत की किसी भी नई मांग का सिरे से इनकार किया था।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने बातचीत के लिए अपनी टीमें भेज दी हैं, लेकिन यदि ईरान कोई शत्रुतापूर्ण कदम उठाता है तो अमेरिका उसका जवाब देगा।

दूसरी ओर, सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यदि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति नहीं देता, तो वॉशिंगटन परमाणु वार्ता में शामिल नहीं होगा।

वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करने वाले कुछ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ट्रम्प प्रशासन को लगता है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते की संभावना लगातार कम होती जा रही है।

Exit mobile version