ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है।
यह अंतिम दर्शन समारोह तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला में आयोजित किया जा रहा है, जहां उनके पार्थिव शरीर के साथ परिवार के कई सदस्यों के ताबूत भी रखे गए।
इनमें उनकी 14 महीने की नवासी ज़हरा मोहम्मदी गुलपाएगानी का छोटा सा ताबूत भी शामिल था, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को हुए अमेरिका इस्राईल के आतंकी हमलों में आयतुल्लाह अली खामेनेई के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। इनमें उनकी बड़ी बेटी बुशरा अल-खामेनेई, दामाद मिस्बाह अल-हुदा बाक़री, और उनकी बहू ज़हरा हद्दाद आदिल शामिल थीं। इसके अलावा उनकी छोटी नवासी ज़हरा मोहम्मदी गुलपाएगानी की भी मौत हो गई थी।
इन सभी के ताबूत अंतिम दर्शन के दौरान शहीद आयतुल्लाह खामेनेई खामेनेई के पास रखे गए हैं।
नौ जुलाई तक चलने वाले इन शोक समारोहों को केवल राजकीय अंतिम संस्कार नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे ईरान की धार्मिक और राजनीतिक एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

