Site icon ISCPress

यमन ने सऊदी अरब के जाज़ान क्षेत्र में अरामको की एक तेल सुविधा को निशाना बनाया

यमन ने सऊदी अरब के जाज़ान क्षेत्र में अरामको की एक तेल सुविधा को निशाना बनाया

अरब मीडिया और विभिन्न अरबी सूत्रों ने दावा किया है कि, कल रात यमन पर सऊदी अरब द्वारा किए गए हमले का यमन ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए सऊदी अरब के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, जाज़ान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अरामको की एक महत्वपूर्ण तेल सुविधा को निशाना बनाया गया, जिसके बाद वहां आग लगने और धुएँ के घने गुबार उठने की खबरें सामने आई हैं। नासा की कथित उपग्रह तस्वीरों में भी अरामको के तेल भंडारण टैंकों में आग दिखाई देने का दावा किया गया है।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यमनी मिसाइलों ने किंग अब्दुल्ला हवाई अड्डे के पास स्थित “हय्य अल-मतार” क्षेत्र को निशाना बनाया। वहीं, सऊदी अरब के ख़मीस मुशैत वायुसेना अड्डे के आसपास कई तेज़ विस्फोट होने की भी सूचना है।

अरब मीडिया के अनुसार, इन हमलों के दौरान सऊदी अरब के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। इसके अलावा, यमन की ओर से दागी गई मिसाइलों ने यनबू शहर को भी दोबारा निशाना बनाया है।

इसी बीच, अरबी सूत्रों का दावा है कि सुरक्षा कारणों से जेद्दा और रियाद हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। जिज़ान शहर के आसमान में अब भी धुएँ के गुबार दिखाई देने की खबरें हैं, जिससे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।

Exit mobile version