Site icon ISCPress

अल-मुख़ा में सऊदी गठबंधन पर यमन का करारा हमला, सैन्य ठिकाने तबाह

अल-मुख़ा में सऊदी गठबंधन पर यमन का करारा हमला, सैन्य ठिकाने तबाह

अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने कहा है कि, यमन की राजधानी सना की ओर से अल-मुख़ा शहर में किए गए Preemptive Attack हमलों से सऊदी अरब को निराशा हुई है। उनका कहना है कि रियाद इस क्षेत्र को एक बड़े सैन्य केंद्र में बदलने की कोशिश कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के समूह के अनुसार, अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने कहा कि सऊदी अरब पिछले कई वर्षों से यमन में विभिन्न सैन्य संगठनों और सैन्य जमावड़े तैयार करने की कोशिश करता रहा है।

अल-असद ने कहा कि सऊदी अरब शुरू से ही ताइज़ प्रांत में स्थित अल-मुखा बंदरगाह को एक सैन्य केंद्र में बदलने का प्रयास कर रहा था। इसलिए सना की ओर से किए गए Preemptive Attack ( किसी संभावित दुश्मनी या हमले के शुरू होने से पहले ही, उसके खतरे को देखते हुए उस पर हमला कर देना) रियाद के लिए एक बड़ा झटका साबित हुए और इससे उसकी योजनाओं को निराशा हाथ लगी।

उन्होंने कहा कि यमन की सशस्त्र सेनाओं ने सऊदी समर्थित लड़ाकों और ठिकानों को बेहद सटीक तरीके से निशाना बनाया, जिससे सऊदी अरब आश्चर्यचकित रह गया।

अंसारुल्लाह के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि सऊदी अरब के पास अब यमनी जनता की मांगों के सामने झुकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यमनी लोग आज अपने देश की नाकाबंदी खत्म कराने के लिए पहले से कहीं अधिक एकजुट हैं।

इस बीच, यमन की सशस्त्र सेनाओं ने पिछली रात अल-मुखा शहर में सऊदी गठबंधन के ठिकानों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों का एक वीडियो जारी किया। यमनी पक्ष के अनुसार, इन हमलों में सऊदी गठबंधन को भारी नुकसान और बड़े पैमाने पर सैन्य क्षति हुई।

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने भी पिछले दिन बताया कि एक बड़े और विशेष सैन्य अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इस अभियान में यमन के अल-मुखा क्षेत्र में मौजूद सऊदी समर्थित दुश्मन के जमावड़े को निशाना बनाया गया।

याह्या सरीअ के अनुसार, इस हमले में दुश्मन के बड़ी संख्या में हथियार और सैन्य उपकरण नष्ट किए गए तथा दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए, जिनमें कई सऊदी नागरिक भी शामिल थे।

Exit mobile version