अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर यूएसएस लिबर्टी के जीवित बचे सैनिक ने जलाया इस्राईल का झंडा
अमेरिकी नौसेना के खुफिया जहाज़ यूएसएस लिबर्टी (USS Liberty) पर वर्ष 1967 में हुए हमले के एक जीवित बचे सदस्य ने 4 जुलाई, अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विरोध दर्ज कराते हुए इस्राईल का झंडा जला दिया। इस दौरान उन्होंने इस्राईली हमले में मारे गए 34 अमेरिकी नौसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन सैनिकों के साथ हुए अन्याय को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।
वीडियो में वह भावुक और आक्रोशित स्वर में कहते हैं, “मैं आज, 4 जुलाई के दिन, इस शैतानी झंडे को जला रहा हूँ।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को अपने उन सैनिकों की कुर्बानी को याद रखना चाहिए जो इस हमले में मारे गए थे। वीडियो में उन्होंने अमेरिका के 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार Thomas Massie के प्रति भी अपना समर्थन व्यक्त किया।
यह घटना एक बार फिर USS Liberty incident की याद दिलाती है। USS Liberty अमेरिकी नौसेना का एक खुफिया जहाज़ था, जिस पर 8 जून 1967 को Six-Day War के दौरान इस्राईल ने हवाई और समुद्री हमला किया था। इस हमले में 34 अमेरिकी नौसैनिक मारे गए और 171 घायल हुए।
इस्राईल ने उस समय इस हमले को पहचान की भूल (Mistaken Identity) का परिणाम बताया था, लेकिन जहाज़ के कई जीवित बचे सदस्यों और कुछ विश्लेषकों ने वर्षों से यह दावा किया है कि हमला जानबूझकर किया गया था। इस घटना को लेकर आज भी बहस और विवाद जारी है तथा कई पूर्व सैनिक इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे हैं।

