ISCPress

यूक्रेन मामले पर अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी

यूक्रेन मामले पर अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी दो अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि रूस यूक्रेन में संकट को बढ़ा रहा है।

अमेरिका के दोनों अधिकारियों ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर संकट को बढ़ाएगा तो संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वाशिंगटन अभी भी यूक्रेन पर एक राजनयिक समाधान पसंद करता है। हाल के हफ्तों में, यूक्रेन और नाटो के कुछ सदस्यों ने रूस पर यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए इस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है। अधिकारीयों ने कहा कि प्रशासन यूक्रेन में भविष्य में मिसाइलों की संभावित तैनाती को कम करने और पूर्वी यूरोप में अमेरिका और नाटो के सैन्य अभ्यासों को सीमित करने पर रूस के साथ चर्चा के लिए तैयार है।

पुतिन का कहना है कि मॉस्को ने नाटो देशों के साथ एक मसौदा सार्वजनिक किया है। इसके तहत नाटो को न सिर्फ यूक्रेन के साथ बल्कि रूसी सीमाओं के करीब एस्टोनिया जैसे देशों में अपनी मौजूदगी कम करने के लिए सहमति देनी होगी। इसके एवज में रूस अपने युद्ध के खेल को सीमित करने के साथ शत्रुता खत्म करने का संकल्प भी लेगा। लेकिन इस तरह के समझौते का समर्थन करने के लिए नाटो को अपनी स्थापना संधि के एक अहम हिस्से को खारिज करना होगा।

ग़ौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक ने बुधवार को वाशिंगटन में बैठक के बाद रूस के मुद्दे पर एक राय जताने की कोशिश की। ब्लिंकन ने कहाथा कि जर्मनी और अमेरिका दोनों यूक्रेन के प्रति रूस की हरकत को यूरोप में शांति और स्थिरता के लिए तत्काल और बड़ी चुनौती के रूप में देखते हैं। बाइडन प्रशासन रूस के खिलाफ कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है और इसके लिए जर्मनी का साथ जरूरी है। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मनी का साथ मिल जाने से अमेरिका को रूस के खिलाफ कदम उठाने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version