ISCPress

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का विवरण किया जारी

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का विवरण किया जारी अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने आज बुधवार सुबह रूसी प्रतिबंधों का विवरण जारी किया।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के प्रतिबंधों ने रूसी बैंकों और कई रूसी अधिकारियों को निशाना बनाया है। प्रतिबंधों के अनुसार बैंक फॉर डेवलपमेंट एंड फॉरेन इकोनॉमिक अफेयर्स वेंस इकोनॉमबैंक और रूसी बैंक Promsvyazbank अमेरिकी प्रतिबंध सूची में हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दावा किया है कि दो रूसी वित्तीय संस्थान रूस के सार्वजनिक और रक्षा बजट के वित्तपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने तीन रूसी व्यापारियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम जारी किए और उन्हें प्रतिबंध सूची में रखा। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दावा किया कि प्रतिबंधित व्यक्ति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अंदरूनी घेरे से ताल्लुक रखते हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दो प्रमुख रूसी वित्तीय संस्थानों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की और कहा कि हम रूसी अर्थव्यवस्था के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

इसके अलावा रूसी इंटरनेट रिसर्च एजेंसी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इस फैसले के चलते अब प्रतिबंधित लोग और संगठन अमेरिकी नागरिकों, संस्थाओं और कंपनियों से किसी तरह का संबंध नहीं रख सकेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि यह कार्रवाई रूस के यूक्रेन को अस्थिर करने के खतरनाक और धमकी भरे अभियान को बेनकाब करने के हमारे लंबे समय से चल रहे प्रयासों का ही हिस्सा है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस मामले में रूस की खुफिया सेवाओं द्वारा संचालित साइबर कार्यक्रम का समर्थन करने वाली 6 रूसी प्रौद्योगिकी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया।साथ ही क्रीमिया में रूस की गतिविधियों से जुड़े आठ लोगों और संस्थाओं को भी बैन किया है।

Exit mobile version