Site icon ISCPress

इराक़ के कर्बला और नैनवा पर, सऊदी अरब और अमेरिका का संयुक्त हमला

इराक़ के कर्बला और नैनवा पर, सऊदी अरब और अमेरिका का संयुक्त हमला

इराक़ी सूत्रों के अनुसार, कर्बला और नैनवा प्रांतों में स्थित अल-हश्द अल-शाबी (पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज़) के ठिकानों को भी सऊदी अरब और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में निशाना बनाया गया। इसके अलावा, कर्बला में अरबईन-ए-हुसैनी के ज़ायरों के लिए लगाए गए मवाकिब (सेवा शिविर) और स्वागत केंद्रों पर भी सऊदी-अमेरिकी हमलों का निशाना बनाए जाने की खबर है।

इराक़ के आसमान में सऊदी लड़ाकू विमान

इराक़ी सूत्रों का कहना है कि सऊदी वायुसेना के लड़ाकू विमान अब भी कर्बला, बाबिल और नजफ़ शहरों के ऊपर उड़ान भर रहे हैं। इराक़ी सूत्रों के अनुसार, सलाहुद्दीन प्रांत के आमिरली शहर और किरकुक प्रांत के अद-दिब्स शहर में स्थित प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों को भी सऊदी-अमेरिकी हमलों में निशाना बनाया गया।

नैनवा पर हमले में अल-हश्द अल-शाबी की 30वीं ब्रिगेड के 7 सदस्य शहीद

इराक़ी सूत्रों ने यह भी बताया कि दियाला प्रांत में स्थित शहीद अल-हमीदावी शिविर (पूर्व अशरफ़ कैंप) तथा बद्र संगठन के दूसरे मुख्यालय को भी हमलों का निशाना बनाया गया। एक इराक़ी सुरक्षा सूत्र के अनुसार, सऊदी हमलों में दियाला स्थित शहीद अल-हमीदावी शिविर की जल शोधन भी निशाना बनाया गया।

सऊदी अरब और अमेरिका ने इराक़ पर सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के बयान जारी कर कहा कि उसने अमेरिका के समन्वय से इराक़ में प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर सैन्य हमले किए हैं।अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के पुष्टि की कि उसने सऊदी सेना के साथ मिलकर इराक़ में प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर हमले किए हैं।

Exit mobile version