अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने ईरान के कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और डिलीवरी से जुड़े सभी लेन-देन को 21 अगस्त 2026 तक के लिए मंज़ूरी दे दी है।
यह छूट उन जहाज़ों पर भी लागू होगी, जिन पर अमेरिकी प्रतिबंध लगे हुए हैं। इस दौरान तेल ले जाने वाले जहाज़ों की डॉकिंग, एंकरिंग, क्रू की सुरक्षा, आपात मरम्मत, पर्यावरणीय बचाव, ईंधन भरने, बीमा, पंजीकरण और अन्य ज़रूरी सेवाओं की अनुमति होगी।
यह राहत अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े कई नियमों और राष्ट्रपति के आदेशों के तहत दी गई है। हालाँकि, लाइसेंस में कुछ शर्तों का भी ज़िक्र है, जिनके तहत कुछ मामलों में यह छूट लागू नहीं होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने एक जनरल लाइसेंस जारी किया है, जिसके तहत 21 अगस्त 2026 तक ईरान से जुड़े कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, बिक्री, डिलीवरी और लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़े सभी ज़रूरी कामों पर रोक हटा दी गई है।

