ISCPress

अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाएं

रूस और अमेरिका के संबंधों को देखते हुए पहले ही अटकले लगाई जा रही थी कि इन दोनों देशों के बीच अभी तक कुछ भी सामान्य नहीं है। अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध की घोषणा कर दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका प्रशासन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध की घोषणा कर दी है।

स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि 14 जून से अमेरिकी वित्तीय संस्थानों को सीधे रूसी सेंट्रल बैंक और वित्त मंत्रालय के साथ-साथ रूसी राष्ट्रीय धन कोष से प्रतिभूतियां खरीदने की अनुमति नहीं है।
वाशिंगटन ने साथ ही रूस की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि यह कथित रूप से “रूसी सुरक्षा सेवाओं के लिए साइबर कार्यक्रमों को प्रायोजित करती हैं।

अमेरिका ने रूस पर आरोप मँढते हुए कहा कि कहा है कि हम साइबरस्पेस में दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए रूस को जिम्मेदार मानते हैं।

Exit mobile version