ISCPress

फ़्रांस को रूस की नसीहत, ज़बान संभाल कर, हालात बदलते देर नहीं लगती

फ़्रांस को रूस की नसीहत, ज़बान संभाल कर, हालात बदलते देर नहीं लगती

रूस और यूक्रेन के बीच पश्चिमी जगत और फ्रांस की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने फ्रांस को नसीहत की है।

यूक्रेन और रूस युद्ध जैसे जैसे तेज होता जा रहा है विश्व नेताओं के बीच एक दुसरे पर जबानी हमले भी तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में फ्रांस के वित्त मंत्री के लिए रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें चेताया है।

रूस की राष्ट्रिय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री के लिए कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जबान संभाल कर बोलने की नसीहत की है। बता दें कि फ्रांस के वित्त मंत्री ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए रूस की जमकर आलोचना की थी। वित्त मंत्री ले मायेर ने कहा था कि हम रूस की अर्थव्यवस्था का पतन कर देंगे।

फ्रेंच मंत्री के इस बयान पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि आज कुछ फ्रेंच मंत्रियों ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ आर्थिक युद्ध शुरू करेंगे। जेंटलमैन अपनी जबान संभाल कर बोलो। यह मत भूलो कि मानव इतिहास में अक्सर ही आर्थिक युद्ध वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं।

 

बता दे कि दिमित्री मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रहे हैं। वह 2012 से 2020 तक रूस के प्रधानमंत्री पद पर भी रहे हैं। मेदवेदेव ने फ्रेंच के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में ट्वीट करते हुए फ्रांस के वित्त मंत्री को जबान संभाल कर बात करने की नसीहत की है।

Exit mobile version