कीव से पीछे हट रही है रूसी सेना, क्या युद्ध खत्म होगा
24 फरवरी से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध विकराल रूप लेता जा रहा है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन अभी तक संघर्ष विराम नहीं हो सका है। अब रूस ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्निहाइव की तरफ अपनी सैन्य गतिविधियों में कमी ला रहा है।
कीव से रूसी सेना के पीछे हटने का दावा करते हुए अमेरिका के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका ने कीव से रूसी सैनिकों को पीछे हटते हुए देखा है। यह रूस की एक प्रमुख रणनीतिक बदलाव की तैयारी भी हो सकती है। रूस ने अपने सैन्य बलों को कुछ हद तक वापस बुलाना शुरू कर दिया है।
कहा जा रहा है कि रूसी सेना का महत्वपूर्ण बीटीजी ग्रुप राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हट रहा है। रूसी सेना दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन में बढ़त बनाने के लिए उत्तर के कुछ क्षेत्रों में अपनी सैन्य गतिविधियों को सीमित कर रही है।
बता दें कि रूस ने यूक्रेन में नाटो और अमेरिका के बढ़ते दखल तथा अपनी सामरिक तथा सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 फरवरी से सैन्य अभियान चलाया हुआ है। रूस यूक्रेन के ग़ैर सैन्यकरण के लिए लगातार इस देश के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन के ग़ैर सैन्य करण के इरादे से कार्रवाई कर रहे हैं रूस ने अब तक यूक्रेन के 1618 से अधिक टैंक तबाह करते हुए 267 ड्रोन और 207 से अधिक विमान रोधी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।
यूक्रेन को रूस से टकराव मोल लेने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। रूस की सैन्य कार्यवाही से बेहाल यूक्रेन को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूसी वायुसेना ने अब तक यूक्रेन के 267 ड्रोन विमान समेत 1618 टैंक उड़ाते हुए 207 विमान रोधी मिसाइल भी नष्ट कर दिए हैं।
इस युद्ध को लेकर यूक्रेन और रूस दोनों की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। यूक्रेन जहाँ 16,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतारने का दावा कर रहा है वहीँ रूस की वायु रक्षा प्रणाली की ओर से यूक्रेन के 3 लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया गया है।

