Site icon ISCPress

रशिया टुडे पर प्रतिबंध लगा तो बीबीसी पर रोक लगाएगा रूस

रशिया टुडे पर प्रतिबंध लगा तो बीबीसी पर रोक लगाएगा रूस

रूस टुडे के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने कहा ब्रिटेन में रशिया टुडे नेटवर्क पर प्रतिबंध से रूस में बीबीसी पर प्रतिबंध लग सकता है।

ट्रस ने सोमवार को ब्रिटेन की संसद में एक भाषण में कहा कि हम रूस के रशिया टुडे नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यन कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में ब्रिटेन में प्रतिबंध से रूस में बीबीसी जैसे चैनलों पर प्रतिबंध लगने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि व्लादिमीर पुतिन जो कर रहे हैं उसके बारे में रूस की जनता को जानकारी होनी चाहिए इसलिए हमें बहुत सोच समझ कर फ़ैसले लेने की ज़रूरत है।

24 फ़रवरी गुरुवार की सुबह के शुरुआती घंटों में रूस ने यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों की मदद से यूक्रेनी बलों द्वारा भारी हमलों के ख़िलाफ़ ख़ुद को बचाने के लिए मदद मांगी गई, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन ने यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित किया लेकिन नागरिकों को ख़तरे में नहीं डाला।
उधर मास्को का यह भी कहना है कि उसका यूक्रेन पर क़ब्ज़ा करने का इरादा नहीं है, लेकिन वह कीव को निरस्त्र करने और उसके ख़तरों को रोकने का मज़बूत इरादा रखता है।

Exit mobile version