ISCPress

रूस की चेतावनी मास्को और यूरोपीय संघ के संबंध अपने निम्न स्तर पर

रूस की चेतावनी मास्को और यूरोपीय संघ के संबंध अपने निम्न स्तर पर रूस ने यूरोपीय संघ को मास्को विरोधी नीतियों के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि रूस और यूरोपीय संघ के संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं।

न्यूज़वीक की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप दूत मित्री पोलैंस्की ने कहा है कि रूस और यूरोपीय संघ के संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

रूस के उप दूत पोलैंस्की ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल की उन बातों का भी विरोध किया है जिसमें जोसेफ ने कहा था कि यूरोपीय संघ नियम आधारित बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

पोलैंस्की ने कहा कि यूरोपीय संघ आमतौर पर सावधानीपूर्वक और धैर्य पूर्वक सामूहिक कार्रवाई के बजाय एक तरफा विनाशकारी दृष्टिकोण का चयन कर रहा है।

पोलैंस्की ने यूरोपीय यूनियन को सलाह देते हुए कहा कि रूस के निकट सहयोगी बेलारूस में किसी भी देश को कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और कोई भी पक्ष बेलारूस के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे।

Exit mobile version