ISCPress

रूस ने अंतरमहाद्वीपीय परमाणु मिसाइल का परीक्षण किया

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के आर्कान्जेस्क क्षेत्र में प्लेसेट्स्क कोस्मोड्रोम में एक परीक्षण के दौरान लॉन्च किया जा रहा है

रूस ने अंतरमहाद्वीपीय परमाणु मिसाइल का परीक्षण किया

रूस ने नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जो परमाणु हथियारों को ले जा सकने में सक्षम है। अंतरमहाद्वीपीय परमाणु परीक्षण के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह बैलिस्टिक मिसाइल रूस के दुश्मनों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

रूसी नेता को राज्य टेलीविजन पर मिसाइल प्रक्षेपण का एक वीडियो देखते हुए दिखाया गया और टिप्पणी की कि यह अनूठा हथियार हमारे सशस्त्र बलों की सैन्य क्षमता को मजबूत करेगा बाहरी खतरों के खिलाफ रूस की सुरक्षा की मज़बूती से गारंटी देगा और उन लोगों को मजबूर करेगा जो हमारे सामने आने  की कोशिश कर रहे हैं।

अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल पर रूस काफी समय से काम कर रहा था इसलिए पश्चिमी देशों को इस परीक्षण से ज्यादा हैरत नहीं हुई है। ग़ौरतलब है कि यूक्रेन तनाव के बीच एक परमाणु हथियार के परीक्षण को लोगों ने चिंतित जरूर किया है। यूक्रेन में रूस दो महीने से अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है।

लंदन स्थित थिंक टैंक आरयूएसआई के जैक वॉटलिंग कहते हैं कि विक्ट्री डे परेड से तीन हफ्ते पहले रूस का यह परीक्षण एक प्रतीकात्मक संकेत है। वॉटलिंग ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस परीक्षण का समय बताता है कि रूस चाहता है कि विक्ट्री डे के दौरान उसके पास दिखाने के लिए कोई तकनीकी उपलब्धि हो क्योंकि उनकी बहुत सी तकनीकों ने वैसे नतीजे नहीं दिए हैं जैसी उन्होंने उम्मीद की थी।

पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने कहा था कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा नजर आ रहा है। गुटेरश ने कहा था कि जिस परमाणु युद्ध के बारे में कभी सोचना भी दूभर था वह अब संभावना के दायरों में नजर आने लगा है।

 

 

Exit mobile version