Site icon ISCPress

ईरान के खिलाफ युद्ध में हर तरह से नाकाम रहे अमेरिका- इस्राईल

यूरोपीय संघ के पूर्व विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने इस्राईल के प्रति यूरोपीय संघ की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध हर दृष्टि से एक बड़ी विफलता साबित हुआ है।

अनादोलु न्यूज एजेंसी के अनुसार बोरेल ने कहा कि मध्य पूर्व युद्ध के दौरान यूरोपीय संघ ने उर्सुला फ़ॉन डेर लेयेन को इस्राईल भेजकर नेतन्याहू के लिए बिना शर्त समर्थन जताया, जो उसकी विदेश नीति की सीमाओं से आगे था। उन्होंने कहा कि स्पेन और आयरलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए सहयोग समझौते की समीक्षा की मांग के बावजूद, यूरोपीय संघ ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि शांति प्रयासों को बढ़ाया जाना चाहिए और दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया जाना चाहिए। लेकिन तल अवीव इस समाधान को स्वीकार नहीं करता और इसे रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को केवल समझाने के बजाय इस्राईल पर दबाव डालना चाहिए।

बोरेल ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध हर दृष्टि से असफल रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता तेहरान के लिए काफी लाभदायक रहा।

Exit mobile version