ISCPress

इथियोपिया: सूडान में तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने अपनी सेना को अलर्ट किया

इथोपिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश के तिग्राय प्रदेश में जारी हिंसा का लाभ उठाते हुए सूडान ने सीमा वर्ती क्षेत्रों में हिंसा को बढ़ावा देने का काम किया है। अगर खार्तूम ने अपनी ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों पर रोक न लगायी तो हम ज़रूरी क़दम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
इथियोपिया ने सूडान पर अपनी सीमा का उल्लंघन कर ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों का आरोप लगते हुए इस देश से मिलने वाली अपनी सीमा पर सेना को अलर्ट कर दिया है।
विदेश मंत्रालय ने बयान के बाद सूडान से लगती सीमा पर इथोपिया की सेना अलर्ट हो गयी है वहीँ सूडान ने भी इस देश से लगती अपनी सीमा पर थल सेना और एयरफोर्स को अलर्ट करते हुए अपनी सैन्य तैयारियां बढ़ा दी हैं।
सूडान और इथोपिया में तनाव उस समय चरम पर पहुचं गया था जब इस साल नवम्बर के शुरू में ही तिग्राय संकट के समय 50 हज़ार से अधिक शरणार्थी लोग पूर्वी सूडान पहुँच गए थे। दोनों देशों के बीच सूडान सीमा पर स्थित कृषि भूमि को लेकर विवाद है जहाँ इथोपिया मूल के किसान आबाद हैं।

Exit mobile version